एक्सप्लोरर
देश में आतंकी खतरे का अलर्ट, दिवाली पर हमले की फिराक में आतंकी | ABP Ganga
दिवाली आने वाली है लेकिन उससे पहले खतरे की खबर आ गई है। NIA के हवाले से खबर मिली है कि दिवाली पर आतंकवादी किसी बड़े फिदायिन हमले की फिराक में हैं। गोरखपुर में भी करीब पांच आतंकी स्पॉट हुए हैं। किसी एक शख्स ने आतंकवादियों की बात भी सुनी है। माना जा रहा है कि कई आतंकवादी कश्मीर से दिल्ली में जुटने की फिराक में हैं। इसको देखते हुए एजेंसियों ने करीब 30 जगहों पर अलर्ट जारी किया है। गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और वाराणसी को अलर्ट पर रखा गया है।
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion




















