एक्सप्लोरर
पिथौरागढ़ में सील हुआ टीबी अस्पताल, महिला कर्मचारी मिली थी कोरोना पॉजिटिव। Coronavirus
कोरोना की वजह से पिथौरागढ़ के टीबी अस्पताल को 48 घंटे के लिए सील कर दिया है। दरअसल अस्पताल की महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय के पास मौजूद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय को भी 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। यंहा पर भी एक कर्मचारी कोरोना पाँजिटिव आया है। उधर कोषागार भी अभी तक नहीं खुल पाया है। मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि सिनेमा लाइन और गंगोलीहाट के एक क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया गया है। कोरोना के बढ़ते मरीजों के आंकड़ों को देखते हुए नए कोविड सेंटर बनाए गए हैं।
और देखें


















