एक्सप्लोरर
Supreme Court तय करेगा Mukhtar Ansari यूपी आएगा या नहीं | Suno UP | Full
करीब दो साल से पंजाब की जेल में बंद मऊ के बाहुबली विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को यूपी वापस लाने की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई खत्म हो गई. अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि मुख्तार अंसारी वापस उत्तर प्रदेश आएगा या फिर वो पंजाब की जेल में ही बंद रहेगा. आज सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने मुख्तार अंसारी और दुष्यंत दवे ने पंजाब सरकार का पक्ष रखा, तो दूसरी तरफ यूपी सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जिरह की... जिसमें दुष्यंत दवे ने कहा कि पंजाब सरकार को मुख्तार से कोई सहानुभूति नहीं है और कोर्ट के आदेश पर ही मुख्तार पंजाब में है. दवे ने यूपी सरकार की याचिका को संवैधानिक बताते हुए कोर्ट से अर्जी को खारिज करने की अपील की, जबकि मुख्तार के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि विपक्षी पार्टी का होने की वजह से ही उसे निशाना बनाया जा रहा है. रोहतगी ने कहा कि यूपी में मुख्तार अंसारी की जान को खतरा है, इसीलिये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उसकी पेशी करवाई जाए और मुख्तार के केस दिल्ली ट्रांसफर होने पर भी हमें कोई आपत्ति नहीं है.
और देखें
























