एक्सप्लोरर
छात्रा ने लगाई सुरक्षा की गुहार
फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र की एक पीड़ित ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है.. असल में एक साल पहले नाबालिग स्कूली छात्रा को स्कूल जाते समय गाँव के ही अनुराग नामक युवक ने अपहरण कर लिया था.. जिसके बाद पीड़ित के परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.. अब कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आये आरोपी युवक ने पीड़ित का एक बार फिर से अपहरण करने का प्रयास किया और असफल रहने पर पीड़ित सहित पूरे परिवार को तेज़ाब डालकर जान से मारने की धमकी दे दी.. और फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित का पूरा परिवार दहशत में आ गया और गाँव छोड़कर चला गया.. हैरानी की बात ये है कि छात्रा ने आरोपी के डर से स्कूल जाना भी छोड़ दिया है.. अब डरा सहमा परिवार एसपी दफ्तर पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है..
और देखें



























