एक्सप्लोरर
Barabanki: खाद्दान्न वितरण के दौरान उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां। ABP Ganga
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से है जहां बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंडिंग की जमकर उड़ी धज्जियाँ, जी हा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है लेकिन लोंगो पर इसका डर जरा सा भी दिखाई नही दे रहा,अक्सर भीड़ देखने को मिल जाती है ऐसा ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में देखने को मिला जब प्रशासन की मौजूदगी में बाढ़ राहत सामाग्री वितरण के दौरान देखने को मिला ,जी हा रामनगर तहसील के बनाये गए बाढ़ राहत केंद्र चौका घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ़ोटो लगी बाढ़ राहत किट वितरण के दौरान जमकर सोशल डिस्टेंडिंग की धज्जियाँ उड़ाई गयी मौके पर लेखपाल और प्रशासन के कर्मचारियों सहित पुलिस फोर्स भी वहा थी लेकिन भीड़ को नियंत्रित में करना असम्भव हो रहा था,बाढ़ राहत किट पाने के लिए लंबी लंबी लाईनों के अलावा भीड़ ने मास्क भी नही लगा रखा था पुलिस कर्मचारियों द्वारा लोंगो को कंट्रोल किया जा रहा था लेकिन लोग मानने को तैयार नही थे आप भी देखिए ये डराने वाली बाराबंकी की खबर
और देखें






























