एक्सप्लोरर
शाहजहांपुर : फेसबुक पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
शाहजहांपुर के जिला अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बना कर दूसरों से पैसे मांगने वाले खेल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है l काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि लॉक डाउन के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिला अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे थे lपुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने इस पर एक्शन लेते हुए इस आईडी को ट्रेस किया तो यह आईडी उड़ीसा के किसी व्यक्ति ने फर्जी ढंग से बना रखी थी l फिलहाल पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है l
और देखें

























