एक्सप्लोरर
जिस गुफा में मोदी ने थी साधना, अक्टूबर तक के लिए हुई बुक; जानें क्या है इसका किराया
उत्तराखंड में केदारनाथ के पास स्थित ध्यान गुफा अक्टूबर महीने तक के लिए बुक हो चुकी है. गढ़वाल मंडल विकास निगम को 31 अक्तूबर तक के लिए गुफा की फुल बुकिंग मिल चुकी हैं. आपको बता दें कि मई 2019 में लोकसभा चुनावों के अंतिम दिनों के दौरान पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम से महज एक किलोमीटर दूर रुद्र गुफा में एक दिन ध्यान लगाकर बिताया था. उसके बाद से ही इस गुफा की तरफ श्रद्धालुओं का झुकाव बढ़ा है. इस गुफा को रात्रि प्रवास के लिए 1500 रुपये में और दिन में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए 990 रुपये में बुक कराया जा सकता है. गुफा का प्रबंधन गढ़वाल मंडल विकास निगम के जिम्मे है।
और देखें





























