एक्सप्लोरर
भारतीयों के लिए खोला गया नेपाल जाने का रास्ता, जानिए कब से था बंद ? | Uttarakhand Prime
नेपाल प्रशासन की सहमति मिलने के बाद आज से चम्पावत जनपद के बनबसा स्थित अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग को भारतीय नागरिकों के लिए खोला गया. कोरोना संक्रमण के चलते पिछले लगभग 10 माह से नेपाल ने भारतीय नागरिकों के नेपाल में प्रवेश पर रोक लगा रखी थी. भारत द्वारा नेपाली नागरिकों की आवाजाही खोलने के बाबजूद नेपाल ने भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा रखी थी. परन्तु आज से भारतीय नागरिक भी नेपाल सरकार द्वारा तय कोरोना मानकों का पालन करते हुए नेपाल जा सकेंगे. नेपाल द्वारा भारतीयों के प्रवेश खोले जाने पर स्थानीय व्यापार मंडल ने जाहिर की ख़ुशी.
और देखें
























