एक्सप्लोरर
बच्चों के साथ 'गंदी हरकत' का बनाता था वीडियो, फिर करता था ब्लैकमेल | Jalaun | ABP Ganga
जालौन में बांदा बाल यौन शोषण कांड जैसा एक बड़ी घटना सामने आई है. जहां एक रिटायर्ड कानूनगो को बच्चों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रिटायर्ड कानूनगो का नाम रामबिहारी है, जो ना सिर्फ बच्चों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका यौन शोषण करता था, बल्कि उनकी वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करके बार-बार बच्चों को अपना शिकार बनाता था. रामबिहारी के खिलाफ 6 बच्चों की शिकायत के बाद ये मामला सामने आया. बच्चों ने बताया है कि रामबिहारी किसी ना किसी बहाने से बच्चों को अपने पास बुलाता था और नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद बच्चों के साथ यौन शोषण करता था. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की छानबीन में आरोपी रिटायर्ड कानूनगो के लैपटाप, मोबाइल और हार्ड डिस्क से बच्चों के कई अश्लील वीडियो मिले हैं. जिनमें से कई वीडियो जालौन के कोंच में ही बनाए गए थे. वहीं आरोपी के एक पड़ोसी के मुताबिक, रामबिहारी ने 25 से 30 बच्चों को अपना शिकार बनाया है.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion





















