एक्सप्लोरर
CBSE Board Exams 2021 को लेकर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान| ABPGanga
सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की डेट को लेकर छात्रों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है. ये कहना है कि शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का. उन्होंने कहा कि CBSE की परीक्षाएं शुरू होने से काफी पहले परीक्षा की डेट जारी कर दी जाएंगी. उन्होंने कहा कि परीक्षाएं मार्च में ही हों, ऐसा जरूरी नहीं है. दरअसल, कोविड की वजह से छात्रों को पढ़ाई में नुकसान झेलना पड़ा है. वहीं, निशंक ने कहा ये भी कहा कि JEE Main और NEET का सिलेबस कम करने पर विचार हो रहा है.
और देखें

























