एक्सप्लोरर
रामनगरः होली को लेकर कॉर्बेट में अलर्ट, कर्मियों की छुट्टियां रद्द | ABP Ganga
होली के त्योहार को देखते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी किया गया है। यहां फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दरअसल होली में शिकारियों की गतिविधियां बढ जाती हैं। साथ ही वृक्षों को काटने वाले तस्कर भी सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में टाइगर रिजर्व की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां गश्त बढा दी गई है। यूपी से लगी कॉर्बेट की दक्षिणी सीमा पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
और देखें























