एक्सप्लोरर
मध्यस्थता समिति की कवायद से राम मंदिर पर फैसले में हुई देरी?
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर राम भक्तों का इंतजार फिर बढ़ गया है। सुप्रीम कोर्ट ही इस मामले में सुनवाई के बाद फैसला सुनाएगा ये साफ हो गया है। ये फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि बेंच की अगुवाई कर रहे चीफ जस्टिस रंजन गोगोई इसी साल 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले इस मामले पर कोई ऐतिहासिक फैसला सुना दें, हालांकि कोर्ट ने ये साफ नहीं किया है कि सुनवाई कब तक चलेगी।
और देखें

























