एक्सप्लोरर
दिवाली पर खराब हुई कई शहरों की हवा। Pollution। ABP Ganga
दिवाली तो बीत गई.. लेकिन कल हुए प्रदूषण ने देश की राजधानी दिल्ली और उसके नजदीक पड़ने वाले इलाकों की एयर क्वालिटी पूरी तरह खराब कर दी.. जी हां.. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कल देर रात तक पटाखे जलाए जाते रहे.. जबकि सिर्फ 2 घंटे के लिए रात 8 से 10 बजे तक अदालत ने पटाखे जलाने की इजाजत दी थी.. लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे तक पटाखे जलाए जाते रहे.. जिससे प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया.. नोएडा में दिवाली के प्रदूषण की वजह से धुंध छाई रही.. और वायु गुणवत्ता बहुत खराब स्तर पर पहुंच गई.. यहां कई जगहों पर जहरीला धुआं और बिखरे राख से वातावरण प्रदूषित हो गया..
कानपुर का भी हाल कमोबेश ऐसा ही है.. यहां भी दिवाली पर फैले प्रदूषण से हवा जहरीली हो गई है.. जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानियां आ रही हैं.. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 600 के ऊपर निकल गया.. खराब एयर क्वालिटी का जायजा लिया एबीपी गंगा संवाददाता प्रभात अवस्थी ने..

और देखें