एक्सप्लोरर
लखनऊ में स्मैक तस्करी के पीछे पुलिस का हेड कांस्टेबल था शामिल
राजधानी लखऊ के कैण्ट और उसके आसपास के इलाकों में हो रही मादक पदार्थों स्मैक आदि की तस्करी और बिक्री के पीछे उत्तर प्रदेश पुलिस का एक हेड कांस्टेबल पवन कुमार शामिल है। सोमवार रात पवन और उसके दो साथियों के साथ नारकोटिक्स सेल टीम एवं कैण्ट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कैण्टोमेंट के चारों ओर तेजी से बिक रहे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की जानकारी मिलते ही कैण्ट थाने की पुलिस चौकन्नी हो गयी थी। सोमवार की रात्रि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले की सटीक सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाकर तस्करों को हिरासत में ले लिया।

और देखें