एक्सप्लोरर
अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया बरामद
मिर्जापुर पुलिस ने बीते साल दिसंबर में एक बच्चे के अपहरण के मामले में बड़ा खुलासा किया है... अपहृत बच्चे की लोकेशन वाराणसी मिलने के बाद पुलिस बच्चे को बरामद करने पहुंची... जहां उसने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है... वारदात में पति पत्नी भी शामिल हैं... पुलिस के मुताबिक शंकर चौहान ने अपनी पत्नी सोना चौहान की बच्चे की चाहत को पूरा करने के लिए अपहरण किया था...दरअसल आरोपी सोना चौहान को डॉक्टर ने बताया था कि वो मां नहीं बन सकती... जिसके बाद से वो अपने पति पर बच्चे के लिए दबाव बनाने लगी... हलवाई का काम करने वाले शंकर ने अपने भाई के साथ मिलकर बीते 17 दिसंबर को वारदात को अंजाम दिया...
और देखें






























