एक्सप्लोरर
आज सभी मुख्यमंत्रियों संग पीएम की मीटिंग
देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक होने वाली है.. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली मीटिंग में पीएम सभी राज्यों के सीएम से बात करेंगे.. और कोरोना पर अपडेट लेंगे.. अभी तक तो पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है.. लेकिन आज की मीटिंग के बाद हो सकता है कि सभी मुख्यमंत्री पीएम को लॉकडाउन बढ़ाने का मशविरा दें.. इसमें उड़ीसा और पंजाब ने तो पहले ही अपने अपने राज्यों में लॉकडाउन पीरियड बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया है.. जबकि दिल्ली और यूपी में भी लॉकडाउन बढ़ाए जाने के पूरे आसार हैं.. वैसे भी ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मांग है कि लॉकडाउन पीरियड बढ़े.. ऐसे में बैठक के बाद पीएम इसपर फाइनल फैसला लेंगे.
और देखें





























