एक्सप्लोरर
पिथौरागढ़ : आपदा से हाल बेहाल है,प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य जारी
उधर पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव कार्य जारी है... अभी भी प्रभावित क्षेत्रों मे हालात ठीक नहीं है....हालात ऐसे हैं कि जाराजिबली के बाननी तोक से एक गंभीर बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए स्टेचर मे 15 किमी पैदल बंगापानी तक टूटे रास्तों से गांव के लोगों ने बंगापानी तक पहुंचाया।इस गांव से अभी तक ऐसे ही हालातों मे 7 मरीजों को लाया गया है।मवानी- दवानी के तोक तामाखानी से कई दिनो से गंभीर बीमार महिला को भी गांव के लोगों ने डोली मे कई किमी पैदल ईलाज के लिए बंगापानी पहुंचाया महिला की गंभीर हालत को देखते हुए हैलीकॉप्टर से जिला चिकित्सालय इलाज के लिए लाया गया।
और देखें



























