एक्सप्लोरर
आजादी के नालायक !
15 अगस्त को देश स्वतंत्रता की 73वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। आजादी मिलने के बाद गुजरे इन सात दशकों में देश में बहुत कुछ बदला। 72 साल में हिन्दुस्तान की शक्लो सूरत बदल गई। देश का मूड बदल गया, रफ्तार बदल गई। दुनिया में हिन्दुस्तान की हैसियत बदल गई लेकिन इतने साल में अगर कुछ नहीं बदला तो वो है, इस देश के लोग। जिनके लिए आजादी के मायने उनके ही मुताबिक हैं। ऐसे ही लोगों को एबीपी गंगा ने नाम दिया है आजादी के नालायक।
और देखें


























