एक्सप्लोरर
नोएडा ट्रैफिक विवादः मेडिकल रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, पकड़ा गया एसएसपी का झूठ
और अब बात नोएडा के ट्रैफिक विवाद में हार्ट अटैक से हुई इंजीनयर की मौत की। एबीपी गंगा ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। इस पूरे मामले में मृतक की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक मरने वाले युवक को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। यहां तक कि जिस डाइबिटीज का दावा नोएडा एसएसपी कर रहे थे। वो भी मेडिकल रिपोर्ट में नहीं मिला है। कुल मिलाकर मृतक गौरव मेडिकली पूरी तरह फिट था। वहीं, पीड़ित परिवार पहले से पुलिस के दावों को खारिज करता रहा है। ऐसे में कई बड़े सवाल नोएडा पुलिस की कार्यशैली को लेकर खड़े हो रहे हैं। सवाल ये कि पुलिस की बदसलूकी पर नोएडा एसएसपी अपना बचाव कर रहे हैं? दूसरा सवाल कि आखिर एसएसपी वैभव बिना मेडिकल रिपोर्ट के मृतक के डायबिटिक होने का दावा किस आधार पर कर रहे थे? तीसरा सवाल क्या नोएडा पुलिस इसी तरह काम करती है ? चौथा सवाल ये कि अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है नोएडा पुलिस ? और आखिरी सवाल क्या पुलिस की बदसलूकी से मौत के मामले में सरकार इंसाफ करेगी?
और देखें






















