एक्सप्लोरर
अभी कई और 'निर्भया' को इंसाफ का इंतजार ! Nirbhaya Verdict | ABP Ganga
एक निर्भया को इंसाफ तो मिल गया लेकिन अभी कई और ऐसी निर्भया इंसाफ के इंतजार में दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। कल दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में 7 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद गैंगरेप कांड के चारों दोषियों की सजा ए मौत पर मुहर लगाते हुए उनका डेथ वारंट जारी कर दिया। अब सभी चार दोषियों पवन, मुकेश, अक्षय और विनय को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी। अदालत का ये फैसला पूरे देश के लिए और खासतौर से उत्तर प्रदेश के लिए अहम है क्योंकि यूपी की एक बेटी को सच्चा इंसाफ मिला है। इस फैसले के बाद निर्भया के मां-बाप ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में खुशी की लहर है। जरा सुनिए दोषियों को फांसी की तारीख मुकर्रर होने के बाद उनके माता-पिता और परिवार का क्या कहना है।
और देखें

डॉ. ख्याति पुरोहितस्वतंत्र पत्रकार व अध्यापिका
Opinion





















