एक्सप्लोरर
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी की मुहिम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां ‘‘स्वच्छता ही सेवा ’’ कार्यक्रम की शुरूआत की और कहा कि प्लास्टिक पशुओं की मौत का कारण बन रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि पशुधन और पर्यावरण हमेशा से भारत के आर्थिक चिंतन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए एक आदर्श ढूंढ रहा है लेकिन भारत के पास भगवान श्रीकृष्ण जैसा प्रेरणा स्रोत हमेशा से रहा है, जिनकी कल्पना ही पर्यावरण प्रेम के बिना अधूरी है ।
और देखें


























