एक्सप्लोरर
Mukhtar Ansari को दो हफ्ते में शिफ्ट किया जाए UP, Supreme Court का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए माफिया मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब की जेल में बंद मुख्तार को दो हफ्ते में यूपी भेजने का निर्देश पंजाब सरकार को दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार की कस्टडी ट्रांसफर याचिका पर आज फैसला सुनाया और पंजाब सरकार से दो हफ्ते में मुख्तार को यूपी भेजने को कहा है. साथ ही, कोर्ट ने ये भी कहा है कि मुख्तार यूपी की किस जेल में रहेगा, ये प्रयागराज की MP\ MLA कोर्ट तय करेगी. आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी फिलहाल पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है.
और देखें

डॉ. ख्याति पुरोहितस्वतंत्र पत्रकार व अध्यापिका
Opinion





















