एक्सप्लोरर
Mukhtar Ansari के कई अवैध आशियाने ढहा दिए गए| ABP Ganga
बाहुबलियों के खिलाफ योगी सरकार ने ऐसा अभियान छेड़ रखा है कि बड़े बड़े डॉन के पसीने छूटे हुए हैं. कई डॉन तो यूपी आने से भी अब डर रहे हैं. उसी में से एक नाम है बाहुबली मुख्तार अंसारी का, जो पंजाब की रोपड़ जेल में बंद हैं. कल मऊ में दर्ज एक मामले में उनकी पेशी होनी थी, लेकिन आज ऐसी खबर आई. जिससे लग गया कि गुंडागर्दी के खिलाफ योगी के हंटर से हर कोई भाग रहा है. मुख्तार अंसारी के लिए भी अब जेल के मेडिकल बोर्ड से 3 महीने का बेड रेस्ट जारी हो गया है. जिससे उसकी पेशी एक बार फिर से टल गई है. रोपड़ जेल के मेडिकल बोर्ड ने मुख्तार अंसारी को बीमार बता दिया है और 3 महीने तक बेड रेस्ट लिख दिया है. आपको बता दें कि बीते कई महीनों से मुख्तार अंसारी की पेशी को लेकर सम्मन और वारंट भेजा जा रहा है, लेकिन बाहुबली बार बार यूपी आने से डर रहा है.
और देखें




























