एक्सप्लोरर
प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या ,3 महीने पहले ही किया था प्रेम विवाह
काशीपुर में देर रात नवविवाहित दंपती की हत्या से सनसनी फैल गई । नवविवाहित दंपती को कुछ लोगों ने बीच सड़क पर गोली मारी और फरार हो गए । गोली की आवाज सुनकर पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया । वारदात के बाद से ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल है । घटना काशीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ल अल्ली खां की है। बताया जा रहा है कि दंपती ने तीन महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। जानकारी के अनुसार, फिलहाल पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका जता रही है। सूत्रों का कहना है कि काशीपुर के राशिद नाम के युवक ने तीन महीने पहले ही मोहल्ले की युवती नाजिया से प्रेम विवाह किया था। नाजिया के परिजन युवती के इस रिश्ते से खफा थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व नाजिया के पिता ने राशिद को बात करने के लिए बुलाया था। सोमवार रात नाजिया राशिद के साथ दवा लेकर घर लौट रही थी।
((
((
और देखें






























