एक्सप्लोरर
Lockdown Update: धार्मिक स्थल खोलने का समय आ गया है ? | ABP Ganga
लॉकडाउन 4 खत्म होने वाला है। अभी कोई नहीं जानता कि लॉकडाउन 5 का क्या होगा। अब तक जितनी बार लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला हुआ उतनी बार रियायतें मिली। कभी ट्रेन चली, कभी बाजार खुले, कभी शराब की दुकानें खोली गई लेकिन धार्मिक स्थल बंद रखने का फैसला बरकरार रहा। कई पर्व त्योहार आए और आकर चले गए लेकिन धार्मिक स्थल नहीं खुले। अब धर्मगुरुओं ने सरकार से धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग की है। ये पेशकश भी की है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा। अब सवाल ये है कि क्या ये सही समय धार्मिक स्थल खोलने का।
और देखें






























