एक्सप्लोरर
Corona Virus से हरिद्वार कुंभ की रौनक हुई फीकी, Lockdown पर विचार कर सकती है सरकार
महाकुंभ के दौरान हरिद्वार आने के लिए कोरोना की 72 घंटे पुरानी रिपोर्ट और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसके लिए 1 अप्रैल से उत्तराखंड की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं रेलवे स्टेशनों पर भी जांच की जा रही है। हरिद्वार में कुंभ के दौरान जो भी यात्री सड़क मार्ग या रेल मार्ग के द्वारा आ रहा है उससे कोरोना की 72 घंटे पुरानी रिपोर्ट मांगी जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों का एंटीजन टेस्ट रेलवे स्टेशन पर ही किया जा रहा है। हालांकि यात्रियों को इससे काफी दिक्कतें हो रही हैं लेकिन बढ़ते कोरोना को रोकने के लिए सरकार के पास और कोई उपाय भी नहीं है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्रशासन द्वारा किस तरह की व्यवस्था की गई है। देखिए ये रिपोर्ट..
और देखें

जस्टिन एम. भरूचाcorporate lawyer
Opinion


























