एक्सप्लोरर
कोई इस आदमखोर तेंदुए से बचाओ... Behraich में मचा रखा है आतंक | abp Ganga
बहराइच में तेंदुए का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है. थाना बौंडी क्षेत्र के घाघरा के किनारे के पास आदमखोर तेंदुए ने गांव पर हमला कर दिया. जिसमें तीन ग्रामीण घायल हो गए. तेंदुए ने गांव में घुसकर एक के बाद एक कई ग्रामीणों पर हमला किया और उसके बाद गेहूं के खेत में जा घुसा गांव में तेंदुआ घुसने की खबर से अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई. सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुट गई है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तेंदुए को पकड़ने का प्रयास जारी है.
और देखें

एके जैनपूर्व पुलिस महानिदेक, उत्तर प्रदेश
Opinion


























