एक्सप्लोरर
कोटद्वार : ये जरूरी नहीं... मजबूरी है !
पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश के कारण कोटद्वार के आसपास की नदियां उफान पर हैं... जिसकी वजह से लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदियों को पार करना पड़ रहा है...यहां के स्थानीय लोगों में अव्यववस्था को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश है.. लोगों का आरोप है कि हर साल बारिश में यहां के हालात इसी तरह के हो जाते हैं.. बावजूद इसके प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए एक पुल का निर्माण तक नहीं करा सका है...लोगों ने सरकारों पर इलाके की उपेक्षा के आरोप लगाए हैं...स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार नदी को पार करते वक्त कई लोगों की जाने भी जा चुकी हैं...
और देखें

























