एक्सप्लोरर
कानपुर- स्कूल में छात्र ने की आत्महत्या
कानपुर के एक नामी-गिरामी स्कूल में 9वी क्लास के छात्र ने क्लास रूम के भीतर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी | सूचना मिलने पर छात्र के परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया | मौके पर पहुँची पुलिस व फोरेंसिक की टीम ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम भेज दिया | वंही मृतक छात्र के दोस्तों ने बताया कि रविवार को सभी सभी लोग बाहुबली फिल्म देखकर अपने हॉस्टल में आ गए थे |
नवाबगंज थाना क्षेत्र में बने जुगल देवी सरस्वती विध्या मंदिर स्कूल में पढ़ने वाले 9वी क्लास में पढ़ने वाले आशुतोष कुमार कमल ने अपने ही क्लास रूम में फांसी लगाकर जान दे दी | हॉस्टल में रहने वाले उसके साथी छात्रों को जब इसकी जानकारी हुई तो स्कूल में दहशत का माहौल हो गया | स्कूल की तरफ से मृतक के परिजनों को बताया गया कि उसकी तबियत खराब हो गई है,जिसपर उसके परिजन जब स्कूल पहुंचे तब उसकी मौत होने की जानकारी मिली | छात्र के आत्महत्या करने की जानकारी होने पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करी | पुलिस ने जब हॉस्टल में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला छात्र केवल लाइट बंद करता हुआ दिखाई दिया | फिलहाल मृतक छात्र के परिजनों ने किसी पर कोई शक ज़ाहिर नहीं किया है,उनका केवल इतना कहना है कि हमको गलत सूचना दी गई | वंही पुलिस ने छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और जांच कर रही है कि आखिर छात्र ने आत्महत्या क्यों करी |

और देखें