एक्सप्लोरर
मॉब लिंचिंग पर दिए बयान से मुस्लिम धर्म गुरू कल्बे जवाद का यू-टर्न ।
मुस्लिम धर्मगुरु कल्बे जव्वाद अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मॉब लिंचिंग की तमाम घटनाओं के बीच मुसलमानों को हथियार खरीदने और उनको ट्रेनिंग देने पर मुस्लिम धर्मगुरु कल्बे जव्वाद ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई कार्यक्रम लखनऊ के इमामबाड़ा परिसर में नहीं होगा। बता दें की इससे पहले कल्बे जव्वाद ने मुसलमानों को हथियार उटाने के हित में बयान दिया था। लेकिन अब वो अपने इस बयान से यू-टर्न लेते नज़र आए। उन्होंने कहा की मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।
और देखें


























