एक्सप्लोरर
Hathras कांड: परिवार नजरबंद और Yogi के मंत्री को लग रही छोटी-मोटी घटना | ABP Ganga
हाथरस कांड को लेकर यूपी के राज्य मंत्री अजीत पाल का बेतुका बयान सामने आया है. हाथरस की घटना को छोटा मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना में कानून काम कर रहा है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए छोटे मोटे मुद्दे उठा रहा है. ऐसे में सवाल उन तमाम आला अफसरों पर भी उठ रहे हैं कि आखिर हाथरस कांड से जुड़ा ऐसा कौन सा सच छुपाया जा रहा है. जिस कारण न तो विपक्ष और न ही मीडिया को पीड़ित परिवार से मिलने दिया जा रहा है. पीड़िता की राख आज भी उस खेत में पड़ी हुई है, जहां सैनेटाइजर से यूपी पुलिस ने हाथरस की निर्भया के शव को फूंक दिया.
और देखें





























