एक्सप्लोरर
गंगा यात्रा का चौथा दिन
मोक्षदायिनी गंगा के प्रति लोगों को जागरुक करने के मकसद से यूपी की योगी सरकार ने जो गंगा यात्रा निकाली है.. वो आज संगम नगरी प्रयागराज से कौशाम्बी के लिए रवाना हो गई। इस यात्रा को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के सर्किट हाउस से रवाना किया। हालांकि कौशाम्बी की यात्रा में वो खुद शामिल नहीं हुए। गंगा यात्रा के रथ पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा समेत यूपी के कई मंत्री सवार थे। शहर में जगह जगह इस यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह नज़र आया।
और देखें

























