एक्सप्लोरर
काशी में कम हुआ बाढ़ का पानी, अब बढ़ा महामारी का खतरा
वाराणसी में बाढ़ की विभीषिका तो कम हो गई.. लेकिन जिले में अब महामारी का खतरा बढ़ने लगा है.. यहां बाढ़ का पानी कम होने के बाद लोगों के ऊपर बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है.. हालांकि नगर निगम तमाम दावे कर रहा है कि युद्ध स्तर पर लोगों की सुरक्षा का काम जारी है.. बावजूद इसके जनता तक फॉगिंग और छिड़काव की व्यवस्था नहीं पहुंच पा रही है.. आपको बता दें कि वाराणसी में 14 जोन और 90 वार्ड हैं.. 14 जोन में एक एक साइकिल फॉगिंग मशीन दी गयी है.. जो 90 वार्डो में फॉगिंग के लिए पर्याप्त नहीं हैं और उस पर से एक मशीन पर तीन आदमियों की जरूरत और भारी पड़ रही है.. लिहाजा जरूरत के समय सुस्ती कहीं भारी न पड़ जाये..
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion




















