एक्सप्लोरर
Farmers Protest: दिल्ली की सीमाएं सील, भारी पुलिस फोर्स तैनात | ABP Ganga
कृषि कानून के विरोध में किसानों का हल्ला बोल लगातार दूसरे दिन भी जारी है. किसान दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं. किसानों की दिल्ली चलो आंदोलन के ऐलान के बीच राजधानी की सीमाएं सील कर दी गई हैं. दिल्ली की सीमाओं पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. दिल्ली पुलिस और CRPF की टीम तैनात है. उधर मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली में आंदोलन पर पाबंदी लगी हुई है, लेकिन अपनी मांगों को लेकर किसान आंदोलन पर अड़े हुए हैं. आगरा में गुरुवार से ही मेधा पाटकर धरने पर बैठी हुई हैं. मेधा पाटकर किसानों के साथ दिल्ली आने पर अड़ीं हुई हैं.
और देखें






























