एक्सप्लोरर
ठेले पर घर के लिए निकला परिवार
करोना संकट में लॉक डाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। लेकिन मजदूरों के पलायन की जो तस्वीरें लॉक डाउन के पहले दिन से शुरू हुई वह आज तक जारी है। जिसको जहां जैसा साधन मिल रहा है वह वैसे ही अपने गांव अपने शहर को लौट रहा है। ऐसा ही एक परिवार मोटरसाइकिल के पीछे लकड़ी की गाड़ी बांध परिवार की दो महिलाओं समेत 10 लोगों को लेकर लखनऊ पहुंच गया और उसको अभी मुजफ्फरपुर तक का सफर तय करना है। इस परिवार की रास्ते में लोग मदद भी कर रहे हैं। किसी ने बिस्किट दिया, किसी ने केला तो किसी ने खाने का पैकेट और इसी सहारे यह परिवार अपने शहर मुजफ्फरपुर लौटना चाहता है
और देखें
























