एक्सप्लोरर
योगी राज में गरीबों के हक पर डाका, परिवार ने मांगी इच्छा मृत्यु
एक ओर जहां यूपी सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर चल रही है तो वहीं यूपी के बस्ती में कुछ अधिकारी और कर्मचारी गरीबों के हक़ पर डाका डालने से नहीं चूक रहे हैं। मामला विक्रमजोत विकासखंड क्षेत्र के शंकर पुर गांव का है। जहां 2015-16 में चयनित दो लोहिया आवासों के नाम पर प्रधान ने ब्लॉक कर्मचारियों से मिलकर चार लाख नब्बे हजार रूपये की बड़ी धाधंली की। शिकायतकर्ता ने आरटीआई लगा कर जानकारी मांगी, तब भष्टाचार खुलकर सामने आया। जो सरकार की तरफ से मिलने वाले आवास योजना का पूरा का पूरा रूपया ही जिम्मेदार खा गये। जब बार बार शिकायत करने के बाद भी न्याय मिलने की उम्मीद खत्म हो गयी तो पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी से इच्छा मृत्यु की मांग की। बेहद मुफलिसी में जी रहे पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब न्याय नहीं मिला पा रहा है तो मौत ही मिल जाये। जिससे इस नरक भरी जिन्दगी से छुटकारा मिल जाये।
और देखें


























