एक्सप्लोरर
विधानपरिषद की 11 सीटों पर चुनाव कल, EVM से नहीं डाले जाएंगे वोट | ABP Ganga
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव में कल वोट डाले जाएंगे. इनमें पांच स्नातक खंड की सीटें हैं और 6 शिक्षक खंड की. वोटिंग सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी. भले ही 11 सीटों पर यह चुनाव हो रहे हो लेकिन प्रदेश के 72 जिलों में इन चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे और सभी जगहों पर पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं. इस बार चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से होंगे और वोटरों को वोट डालने के लिए विशेष तौर से निर्वाचन आयोग की तरफ से पेन दिया जाएगा, जो वोटर इनके अलावा दूसरी कलम का इस्तेमाल करेंगे, उनके वोट अमान्य हो जाएंगे.
और देखें


























