एक्सप्लोरर
ईयरफोन ने ली बच्ची की जान !
मिर्ज़ापुर के मड़िहान प्राथमिक विद्यालय रामपुर अतरी में बड़ी लापरवाही सामने आयी है ।स्कूल में अपने दो भाइयों के साथ पढ़ने गयी तीन साल कि आंचल की मौत स्कूल में खेलते समय वहां बन रहे मिड-डे मील के गर्म सब्जी के भगोने में गिर कर झुलसने के बाद मौत हो गयी। परिजनों का आरोप है कि घटना के वक्त स्कूल में मिड डे मील बना रही दाई कान में मोबाइल ईयर फोन लगा कर बात कर रही थी।जिसकी वजह से बच्ची के भगोने में गिरने की जानकारी नहीं हुई। वहीं गर्म सब्जी के भगोने में गिरने के बाद गंभीर रूप से झुलसी आँचल को परिजन जिला अस्पताल लाये जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वही घटना के बाद स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है।
और देखें

























