एक्सप्लोरर
Donald Trump ने राजघाट में किया पौधारोपण
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति भवन के बाद वह सीधे राजघाट पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद रहीं। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने राजघाट की विजिटर बुक पर संदेश लिखा। साथ ही उन्होंने मेलानिया संग एक पौधा भी लगाया। राजघाट पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद थे। बता दें कि राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद सीधे राजघाट के लिए रवाना हुए। बता दें कि ट्रंप आज पीएम नरेंद्र मोदी के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत करेंगे।
और देखें


























