एक्सप्लोरर
दिल्ली अब 'शांत' है..!
दिल्ली में भड़की हिंसा का आज पांचवां दिन है.. और आज सुबह से फिलहाल राजधानी में शांति बनी हुई है.. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियां तैनात हैं.. लेकिन कलतक हुए उपद्रव में अबतक 34 लोगों की मौत हो चुकी है.. इस मामले को लेकर कल सियासत भी खूब हुई.. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तो हिंसा के पीछे सीधे सीधे गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहरा दिया.. और उनसे इस्तीफा मांग लिया.. इधर इस मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में भी सुनवाई चल रही है.. और सुनवाई आज भी है.. आज होने वाली सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस को दिल्ली हाईकोर्ट को बताना होगा कि क्या उन्होंने अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा और प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है या नहीं.. उधर यूपी में भी लगातार अलर्ट जारी है..
और देखें




























