एक्सप्लोरर
'Haridwar Mahakumbh में जो भी आएं, सुखद अनुभव लेकर जाएं' : Deepak Rawat
एक अप्रैल से हरिद्वार महाकुंभ की विधिवत शुरुआत हो गई है. वहीं, कुंभ की शुरुआत पर मेला अधिकारी दीपक रावत में गंगा पूजा कर कुंभ के सफल संचालन की मां गंगा से प्रार्थना की. इसके साथ ही आज से कुंभ क्षेत्र उत्तराखंड में 14 जिले के रूप में शामिल हो गया है और जब तक कुंभ का संचालन होगा तब तक 14 जिले के रूप में रहेगा. जिसकी सारी पावर मेला अधिकारी के पास होंगी. हालांकि कुंभ के कुछ काम अभी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन मेला अधिकारी दीपक रावत का कहना है कि सारी व्यवस्थाएं पर्याप्त है. इसके साथ ही, उन्होंने कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो कोरोना के नियमों का पालन करें.
और देखें






























