एक्सप्लोरर
Panchayat Chunav Nomination: सैनेटाइजर पुकारता रहा मुझे प्रयोग कर लो, लेकिन ...! | Varanasi
वाराणसी के आठ ब्लॉकों पर पंचायत चुनाव का नामांकन हुआ और इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. नामांकन की खिड़कियों पर लोग एक-दूसरे पर चढ़ते नजर आए. ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी बिना मास्क के नजर आए. इतना ही नहीं, ब्लॉक के मुख्य द्वार पर रखा सैनेटाइजर पुकारता रहा मुझे प्रयोग कर लो, लेकिन वो भी नहीं हुआ. कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को लेकर शहरी क्षेत्र में रात्रि कर्फ्यू लागू है, लेकिन पंचायत चुनाव के नामांकन में लापरवाही की तस्वीर सवाल खड़े कर रही है कि आखिर कैसे हारेगा कोरोना?
और देखें




























