एक्सप्लोरर
Coronavirus update: जिले में 16 लोगों को आइसोलेट किया गया
उत्तराखंड के कोटद्वार शहर में भी दिल्ली से लौटे जमातियों के दो दलों को प्रशासन ने क्वांरटीन कर दिया है...यूपी के बिजनौर की नगीन मस्जिद की 16 जमातियों का एक दल 16 मार्च को कोटद्वार की मदीना मस्जिद आया हुआ था...जिसकी स्थानीय प्रशासन को जानकारी तक नहीं थी... .जबकि कोटद्वार की मदनी मस्जिद में दिल्ली से 10 लोगों की जमात 25 मार्च को कोटद्वार पहुंची थी...बावजूद इसके इनका कोई भी स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया गया....जबकि यह सभी लोग एक साथ मस्जिद में रह रहे थे...निजामुद्दीन मरकज में कोरोना वायरस के संक्रमण की जैसे ही खबरें मिली तो कोटद्वार प्रशासन के भी जमातियों को लेकर हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में आज सभी जमातियों को मस्जिदों से उठाकर एक गेस्ट हाउस में डॉक्टरी जांच के बाद क्वारंटीन कर उनका जांच सैम्पल लेकर लैब भेज दिया गया है.....
और देखें





























