एक्सप्लोरर
Corona Top 10: चुनावी रंजिश में मारी गई पार्षद को गोली, पुलिस ने किया खुलासा | ABP Ganga
गाजियाबाद में बीती रात सभासद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक वारदात के पीछे चुनावी रंजिश है। करीब तीन साल पहले नगर पालिका चुनाव के दौरान पीड़ित शिवराज सैनी ने चुनाव जीता था। जिसमें उसने भोलू पंडित को शिकस्त दी थी। इसी हार का बदला लेने के लिए भोलू पंडित उससे रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश में शिवराज सैनी को गोली मारी गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और देखें






























