एक्सप्लोरर
उत्तरकाशी में 3 मरीजों में कोरोना की पुष्टि
उत्तरकाशी में 3 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।चिन्यालीसौड़ का एक युवक 19 मई को गोवा से आया था। जबकि डुंडा का एक युवक 17 मई को गुरुग्राम से लौटा था। भटवाड़ी का एक शख्स 17 मई को मुंबई से लौटा था। इनकी तबीयत बिगड़ने पर सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिसके रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एहतियात के तौर पर इन सभी लोगों को आइसोलेशन वार्ड में ही रखा गया है। अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 12 हो गई है।
और देखें




























