एक्सप्लोरर
पीलीभीतः छात्र पर रसोईये ने फेंकी गर्म सब्जी, बुरी तरह झुलसा छात्र | ABP Ganga
यहां पीलीभीत में मिड डे मील परोसने के दौरान रसोइये ने छात्र पर गर्मा-गरम सब्जी फेंक दी। गर्म सब्जी के कारण छात्र बुरी तरह झुलस गया। हालांकि, रसोइये ने ऐसा क्यों किया, इसके कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल, घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना पूरनपुर क्षेत्र के कल्याणपुर प्राथमिक विद्यालय गांव का मामला है।
और देखें


























