एक्सप्लोरर
किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी। Uttarakhand News
2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस किसानों के मुद्दों को हवा देने लगी है। बाजपुर में किसानों की भूमीधरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने धरना दिया। कांग्रेस का कहना है कि वो किसानों के साथ खड़ी है और किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। आपको बता दें कि बाजपुर के 20 गांव की 5, 838 एकड़ भूमि की खरीद-फरोख्त पर पूर्व जिलाधिकारी नीरज खैरवाल ने रोक लगा दी थी। जिसे लेकर लगातार कांग्रेस और किसान सरकार से किसानों की जमीनों का मालिकाना हक वापस देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
और देखें

























