एक्सप्लोरर
CM योगी के उम्भा दौरे पर कांग्रेस नेता ने क्या कहा
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के उम्भा गांव के दौरे पर कहा ये प्रियंका गांधी की जीत है जिन्होंने वहां जाकर एक दिन जेल में गुजरी तभी लोगों को न्याय मिल रहा है। वहीं, उन्होंने सोनिया गांधी के लिए कहा कि वे एक अनुभवी नेता है और उनका ये कहना की अब कार्यकर्ताओं को जमीन में उतारना चाहिए, बिल्कुल सही है। अब सभी को जमीन में उतर कर कार्य करना चाहिए। वहीं, नए मोटर व्हीकल एक्ट पर तिवारी ने कहा कि हमने इस एक्ट में सरकार के संसोधन का सदन में कड़ा विरोध किया था। आज खुद पुलिस वाले चालान के नाम पर सड़क में डकैती कर रहे है। मैं यूपी सीएम से अनुरोध करूंगा, ऐसे कानून पर विचार करें।
और देखें

























