एक्सप्लोरर
गिरती अर्थव्यवस्था पर कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार को सुनाई खरी-खरी
कांग्रेस राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया ने मिर्जापुर में मिड डे मील में नमक रोटी खिलाने वाली खबर पर कहा है कि जिस शख्स ने मामला उजागर किया, उसी के खिलाफ FIR कराई गई, FIR डीएम के खिलाफ होनी चाहिए थी जो की इस हरकत के लिए जिम्मेदार है। वहीं, एबीपी गंगा से बातचीत के दौरान देश की अर्थव्यवस्था पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरीके से बर्बाद हो गई है, जब से पीएम मोदी बने है तब से लगातार जीडीपी गिर रही है।अब पिछले 5 सालों से सत्ता बीजेपी के पास है, ऐसे में गिरती हुई अर्थव्यवस्था व अन्य चीजों के लिए कांग्रेस को बदनाम इसलिए करते है ताकि अपनी नाकामी छुपा सके। वहीं, उन्होंने जितिन प्रसाद के बयान पर कहा कि बढ़ती जनसंख्या भी बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार है, लेकिन केवल यही एक कारक नहीं है। सरकार मैन्युफैक्चरिंग हब तैयार करने में नाकाम रही है। वहीं, एनआरसी के मामले में उन्होंने कहा कि NRC में तमाम खामियां है, लेकिन इस पर पाकिस्तान को तिलमिलाने की जरूरत नहीं है, लिस्ट में मुसलमान से ज्यादा हिन्दू ही बाहर हैं। सरकार को चाहिए NRC पर जल्द खामियां दूर करे।
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion





















