एक्सप्लोरर
वेतन नहीं मिलने से मजदूरों का हंगामा
नोएडा के सेक्टर 63 के फैशन डिजाइनर वस्त्रों का एक्सपोर्ट करने वाली नामी कंपनी के मजदूरों ने वेतन ना मिलने पर फैक्ट्री का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया । प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला श्रमिक भी शामिल थी । मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने मार्च से कोई वेतन नहीं दिया है । प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाना पेज 3 की पुलिस सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मजदूरों को समझाना बुझाना चाहा, लेकिन वे नहीं माने। तब पुलिस अधिकारियों ने फैक्ट्री के प्रबंधन और मजदूरों के बीच बातचीत कर मामले को शांत किया। कंपनी ने शुक्रवार तक मजदूरों का भुगतान कर देने की बात कही है।
और देखें


























